हज़ारीबाग: हजारीबाग यूथ विंग ने हर घर तिरंगा अभियान के शहर के विभिन्न इलाकों में तिरंगा झंडा का किया वितरण।
हजारीबाग स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर 9 अगस्त से प्रारंभ हर घर तिरंगा अभियान के निमित्त हजारीबाग यूथ विंग के द्वारा शहर के विभिन्न इलाकों में महेश सोनी चौक सहित शहर के कई अन्य स्थानों पर तिरंगा झंडा का वितरण किया गया। इस दौरान करीब 101 तिरंगा झंडा निशुल्क आम जनता के बीच वितरण किया गया है।