हज़ारीबाग: मिठाई में कीड़ा निकलने के शिकायत पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने मालविया मार्ग रोड स्थित सक्षम स्वीट्स में किया जाँच
हज़ारीबाग़ खाद्य सुरक्षा विभाग ने हज़ारीबाग़ शहर के मालवीय मार्ग रोड स्थित सक्षम स्वीट्स में जाँच के लिए सोमवार को पहुँची । किसी व्यक्ति द्वारा किए गए कंप्लेन के बाद टीम जाँच के लिए सक्षम पहुँची थी । इस दौरान जाँच में पाया गया कि एक मिठाई में कीड़ा पाया गया । वहीं फ़ूड इंस्पेक्टर की टीम ने वहाँ से सैंपल इकट्ठा कर जाँच के लिए ले गई है ।