हज़ारीबाग: नगर में भाजयुमो के द्वारा सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर देशव्यापी हर घर तिंरगा अभियान के तहत आज भाजयुमो हजारीबाग द्वारा जिला अध्यक्ष राजकरण पांडेय के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं के साथ 'तिरंगा यात्रा' निकाली गई. भाजयुमो द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा बाइक रैली ने पूरे नगर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।