हुज़ूर: पिपलानी थाना पुलिस ने शातिर नकबजन को किया गिरफ्तार, करीब ₹6 लाख के आभूषण बरामद
Huzur, Bhopal | Jun 13, 2025 पिपलानी थाना पुलिस ने करीब दो माह से फरार चल रहे शातिर नकबजन इलियास खान को गिरफ्तार किया है। आरोपी पूर्व में पकड़े गए आशिफ खान का साथी है। आरोपी से करीब 6 लाख रुपये कीमती सोने-चांदी के जेवरात बरामद हुए हैं। इलियास ने पिपलानी क्षेत्र की दो और सूखीसेवनिया थाना क्षेत्र की एक चोरी कबूल की है।