अररिया: जोकीहाट में वाहन जांच के दौरान 1911 लीटर विदेशी शराब बरामद, पश्चिम बंगाल के 2 तस्कर गिरफ्तार
Araria, Araria | Jul 10, 2026 अररिया जिले के जोकीहाट थाना पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक ट्रक से 1912 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। मामले में पुलिस ने पश्चिम बंगाल के दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। पुलिस अब इस खेप के पीछे सक्रिय तस्करी नेटवर्क की जांच में जुट गई है।