सहाड़ा: गंगापुर पुलिस ने भीलवाड़ा-उदयपुर हाइवे पर डकैती से पहले गैंग को पकड़ा, दो युवतियों सहित 6 गिरफ्तार, बरामद हुईं 2 पिस्टल
गंगापुर पुलिस को गुरुवार सुबह डीएसटी से सूचना मिली कि भीलवाड़ा-उदयपुर हाइवे पर वाहन चालकों के साथ डकैती की एक गंग योजना बना रही है। यह गैंग, हाइवे पर चौधरी होटल के नजदीक से रावण मंगरी जाने वाले लिंक रोड पर झाडिय़ों की ओट में छिपी है। सूचना पर गंगापुर थाने से एएसआई रज्जाक मोहम्मद मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। जहां दो युवतियों सहित छह लोग वाहन चालकों से डकैती की