सहाड़ा: कारोई थाना पुलिस ने अवैध खदान में दो श्रमिकों की मौत के मामले में चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
कारोई पुलिस ने बताया कि 4 जून को बागोर क्षेत्र के दादीया गांव में अवैध खदान में हुए हादसे में दो श्रमिकों की मौत हो गई थी। इसे लेकर माईनिंग विभाग द्वारा थाना बागौर थाने पर आरोपी कालु राम जाट निवासी बाज्या खेडी, देवनारायण खटीक निवासी बागोर, हरीश खटीक व ललित जाट निवासी बागोर के विरूद्ध अवैध खनन करने के आरोप में केस दर्ज करवाया था।