सहाड़ा: गंगापुर थाना क्षेत्र में अवैध खनन के कारण बने गड्ढे में डूबने से एक कॉन्स्टेबल के बेटे की हुई मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
जिले के गंगापुर थाना क्षेत्र के गणेशपुरा गांव में एक दुखद घटना घटी, जहां अवैध खनन के कारण बने गड्ढे में डूबने से एक कांस्टेबल के 15 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मृतक अपने दोस्तों के साथ गड्ढे में नहाने गया था। नहाते समय अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। गहरे पानी में जाने के कारण वह डूब गया।