सहाड़ा: झूमपुरा में मवेशियों को पानी पिलाने जा रही वृद्धा के जेवर लूटे, नकाबपोश बदमाशों ने की लूट
झूमपुरा निवासी नानी देवी 58 पत्नी मोहन जाट दोपहर करीब 12 बजे चौकी खेड़ा रोड़ पर मवेशियों को पानी पिलाने जा रही थी। इस बीच, एक बाइक उसके पास आकर रुकी। बाइक पर दो बदमाश सवार थे, जिन्होंने चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था। दोनों बदमाशों ने नानी देवी से शिवरती गांव का रास्ता पूछा। महिला कुछ समझ पाती, इससे पहले ही एक बदमाश ने झपट्टा मारकर नानी के गले से सोने की रामनामी