पहाड़ी: गोपालगढ़ पुलिस ने 4 साल से फरार स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार
गोपालगढ़ पुलिस ने चोरी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे स्थाई वारंटी जावेद को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले 4 साल से पुलिस से बचता फिर रहा था।पुलिस ने मुखबिर सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोचा। इस कार्रवाई में डीएसटी टीम का भी सहयोग रहा। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। मंगलवार दोपहर 2 बजे मिली जानकारी।