मोरवा: मोरवा प्रखंड में सरपंचों के लिए प्रशिक्षण शिविर, दी गई महत्वपूर्ण जानकारी
मोरवा प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार को दो दिवसीय सरपंचों के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया इसमें प्रशिक्षकों के द्वारा बताया गया कि अब आने वाले सभी मामलों को ई ग्राम कचहरी के पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। इस मौके पर कई अन्य तरह की जानकारी सरपंचों को उपलब्ध कराई गई।