अटरू: कुंजेड मायथा सड़क निर्माण की कछुआ चाल से लोग परेशान
Atru, Baran | May 11, 2026 कुंजेड से मायथा होकर डड्वाडा गुजर रहे सड़क निर्माण की सुस्त रफ्तार अब लोगों की जान पर भारी पड़ने लगी है।परवन नदी किनारे काली खाड़ पुलिया होते हुए आटोन मोटूका से होकर खानपुर रोड को जोड़ने वाली सड़क पर पिछले तीन माह से गिट्टियां बिछी पड़ी हैं, लेकिन अब तक डामरीकरण नहीं किया गया। हालात यह हैं कि आए दिन वाहन चालक गिट्टियों पर फिसलकर चोटिल हो रहे हैं।