बक्सर: डीएम के निर्देश पर ठंड से बचाव के लिए 15 स्थानों पर अलाव और 50 बेड के रैन बसेरे की व्यवस्था
Buxar, Buxar | Dec 23, 2025 ठंड व शीतलहर को देखते हुए डीएम साहिला के निर्देश पर नगर परिषद द्वारा नगर क्षेत्र के 15 प्रमुख स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है।इसकी जानकारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अमित कुमार ने दिया। नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत 50 बेड क्षमता वाला एक रैन बसेरा संचालित किया जा रहा है, जिसमें से 20 बेड का एक पूर्ण फ्लोर महिलाओं के लिए आरक्षित है।