बक्सर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत कार्रवाई करते हुए दो चोरों को गिरफ्तार किया। उनके पास से चोरी का एक कीमती मोबाइल सेट बरामद हुआ है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बगेन गोला थाना निवासी कृष कुमार ठाकुर और शिव कुमार के रूप में हुई है। आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी कुंदन कुमार ने सोमवार को संध्या 6:00 बजे जानकारी दी।