महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार के अंतर्गत संचालित कामकाजी महिला छात्रावास सह सखी निवास, मुजफ्फरपुर का आज समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार की माननीय मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता द्वारा औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान माननीय मंत्री ने छात्रावास के आवासीय कक्षों, रसोईघर, स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल, विद्युत, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रावास में रह रही कामकाजी महिलाओं एवं छात्राओं से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं अनुभवों की जानकारी प्राप्त की तथा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की गुणवत्ता के संबंध में फीडबैक लिया।
Musahri, Muzaffarpur | Aug 6, 2026