#बिजावर_विधानसभा | ₹11.22 लाख की लागत से बने आंगनवाड़ी केंद्र का लोकार्पण
छतरपुर जिले के बिजावर विधानसभा के विधायक श्री राजेश शुक्ला 'बबलू भैया' ने क्षेत्र के ग्राम गरयारा (अनगौर) में ₹11.22 लाख की लागत से निर्मित नवीन आंगनवाड़ी केंद्र का लोकार्पण कर इसे क्षेत्रवासियों को समर्पित किया।
इस अवसर पर विधायक ने कहा कि यह आंगनवाड़ी केंद्र बच्चों के बेहतर पोषण, प्रारंभिक शिक्षा तथा मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाएगा। उन्होंने कहा कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और ग्रामीण विकास के लिए आधारभूत सुविधाओं का विस्तार उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
कार्यक्रम में तहसीलदार श्री अभिनव शर्मा, महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी श्री राजकुमार बागरी सहित विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
#Bijawar #बिजावर_विधानसभा #RajeshShukla #BabluBhaiya #Anganwadi #MadhyaPradesh #MP #bundelkhand #chhatarpur