कन्नौज: विनोद दीक्षित अस्पताल में वेतन न मिलने के कारण आशाओं ने किया विरोध प्रदर्शन, डीएम को लिखा पत्र
कन्नौज शहर के मकरंद नगर स्थित विनोद दीक्षित चिकित्सालय में सोमवार को आशाओं का विरोध प्रदर्शन देखने को मिला है उनका कहना है कि कई महीनो से उनका वेतन नहीं दिया गया है इस दौरान उन्होंने जिला अधिकारी को एक पत्र लिखकर वेतन दिलाने की मांग की है