ज्ञानपुर: सरपतहां कलेक्ट्रेट पहुंचकर जन अधिकार पार्टी ने जातीय जनगणना की तिथि घोषित करने की मांग की
जन अधिकार पार्टी भदोही इकाई ने जातीय जनगणना कराए जाने की तिथि घोषित करने की मांग को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। पार्टी की ओर से जिला महासचिव पवन गोविंद मौर्य के नेतृत्व में यह ज्ञापन संबंधित अधिकारियों को सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से पार्टी ने मांग की है कि जातीय जनगणना की तिथि और समय-सीमा जल्द से जल्द तय की जाए।