ज्ञानपुर: गोपीगंज और औराई पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 5 गिरफ्तार, 7 बाइक बरामद
भदोही जनपद में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गोपीगंज और औराई थाने की पुलिस व एसओजी/सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत हुई इस कार्रवाई में पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने सात मोटरसाइकिल चोरी करने की बात स्वीकार की, जो उनके कब्जे से बरामद कर ली गई हैं।