ज्ञानपुर: ज्ञानपुर में तीन मंजिला मकान में आग लगने से लाखों का सामान खाक हुआ
भदोही जनपद के ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र में शॉर्ट सर्किट से एक तीन मंजिला मकान में भीषण आग लग गई। यह हादसा कस्बे में स्थित शमशेर अंसारी के मकान के प्रथम तल पर हुआ। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में घर के कमरों में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।