गोरखपुर: पानी के विवाद में मनबढ़ों ने पिता-पुत्र पर लोहे के रॉड से किया जानलेवा हमला, गुलरिहा पुलिस ने 2 मनबढ़ों को किया गिरफ्तार
आपको बता दें कि अभियुक्तों द्वारा ट्यूबेल के पानी के विवाद को लेकर जान से मारने की नीयत से वादिनी के पति व लड़के को लोहे के रॉड व डन्डा से मारा पीटा गया।पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज करके घटना में शामिल अभियुक्त बालकिशुन पुत्र गुलाम और रामू पुत्र बालकिशुन निवासी सियारामपुर टोला नंदापार थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार करने में सफलता पाई हैं।