सिरोही: अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, बालिकाओं से संवाद कर बढ़ाया उत्साह
Sirohi, Sirohi | Apr 23, 2026 पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, सिरोही में अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. राजेश कुमार गोयल ने गुरुवार को औचक निरीक्षण कर विद्यालय की व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पोषाहार व्यवस्था से लेकर प्रयोगशालाओं तक हर पहलू की बारीकी से जांच की और विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर वास्तविक स्थिति जानी।