कोडरमा: बजरंग नगर में बच्चा चोर की अफवाह पर हंगामा, संदिग्ध व्यक्ति पकड़कर पुलिस को सौंपा
तिलैया थाना क्षेत्र के बजरंग नगर इलाके में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मोहल्ले में संदिग्ध रूप से घूम रहे एक व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। लोगों को शक था कि वह बच्चा चोर हो सकता है। स्थानीय निवासियों ने उसे घेरकर पूछताछ की और बाद में तिलैया थाना पुलिस को सूचना देकर उसके हवाले कर दिया।