खलीलाबाद: दुर्गजोत गांव में सिलेंडर फटने से लाखों का नुकसान, पीड़ित ने डीएम से मदद की गुहार लगाई
दुर्गजोत गांव में 3 जून को सिलेंडर फटने से एक परिवार को भारी नुकसान हुआ। विस्फोट से मकान की छत व दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं और घर में रखा सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित मोहम्मद साबिर ने बताया कि बहन की शादी के लिए रखी नगदी और जेवर भी आग की भेंट चढ़ गए। मंगलवार को उन्होंने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर आर्थिक सहायता की मांग की। डीएम ने हर संभव मदद का आश्वासन दिय