फैज़ाबाद: सिविल लाइन स्थित भाजपा कार्यालय पर भाजपा के पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने की प्रेस वार्ता
भाजपा के पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि अयोध्या में विकास कार्य यथावत जारी हैं। कोई काम रूका नहीं, विपक्ष का आरोप निराधार है। कहा कि विपक्ष ने कभी सकारात्मक राजनीति नहीं की। केवल आम जनता को गुमराह किया। उन्होंने अयोध्या-प्रयाग हाईवे को छह लेन किए जाने सहित चार नई परियोजनाओं की जानकारी दी। जिन पर काम शुरू होगा।