फैज़ाबाद: डीआईओएस कार्यालय पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ वित्त विहीन गुट ने अपनी कई मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ वित्त विहीन गुट की ओर से पुरानी पेंशन बहाली तथा विभागीय कई मांगों को लेकर शिक्षा भवन पर एक दिवसीय धरना दिया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश कुमार आर्य को दस सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। धरने में जिला अध्यक्ष रामकृपाल चौहान, महामंत्री सियाराम निषाद, कोषाध्यक्ष रामकिशोर वर्मा, जिला प्रभारी बांके बिहारी तिवारी मौजूद रहे।