शामली: शामली जिले में यातायात नियमों के उल्लंघन पर ट्रैफिक पुलिस ने 367 वाहनों के चालान काटे
Shamli, Shamli | May 4, 2026 सोमवार की शाम 4 बजे पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया कि जिले में यातायात सुरक्षा के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत सोमवार को यातायात नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा 367 वाहनों के चालान किए गए, जिनमें से 316 चालान हेलमेट से संबंधित रहे। जागरूकता अभियान भी चलाया गया।