ग्वालियर गिर्द: किसानों के समर्थन में कांग्रेस का चक्का जाम, ग्वालियर में हाईवे ठप, पुलिस कार्रवाई
गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे किसानों के मुद्दों को लेकर मध्य प्रदेश में कांग्रेस का बड़ा आंदोलन देखने को मिला, जहां प्रदेशभर में चक्का जाम कर सड़कों को जाम कर दिया गया। ग्वालियर में भी निरावली चौराहे पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हाईवे रोककर प्रदर्शन किया, जिससे लंबा जाम लग गया और प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी पड़ी।