पुष्पराजगढ़: सरई पुलिस ने क्रेशर से चोरी हुई बैटरी बरामद की
ग्राम सरई निवासी मोती नायक ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके धेना नायक स्टोन क्रेशर ग्राम तरंग में खड़ी डग्गी वाहन क्रमांक MP65GA2624 से अज्ञात चोर बैटरी चोरी कर ले गए। सोमवार शाम 7 बजे पूछताछ के दौरान संदेही सुनील पनिका ने चोरी करना स्वीकार कर लिया। आरोपी ने चोरी की बैटरी धर्मदास चौधरी को बेचने की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने बैटरी और एक मोटरसाइकिल जब्त की।