मानपुर: मानपुर ताला सड़क मार्ग SH10 पर ज्वालामुखी मोड़ के पास कार और बाइक की टक्कर, दो लोग गंभीर घायल
Manpur, Umaria | May 18, 2026 मानपुर ताला सड़क मार्ग SH10 मे ज्वालामुखी मोड़ के आगे तथा सरमनिया मोड़ के पहले कार और बाइक की जोरदार टक्कर हुई है।जिससे इस दुर्घटना मे बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं वहीं कार चालक को मामूली चोट आई है।गभीर रूप से घायल बाइक सवार मे बिहार टायर वर्क का कर्मचारी हैदर अली शामिल है। वहीं घटना की जानकारी थाना मानपुर पुलिस को दी गई है।