अररिया: मजगामा में जमीन विवाद के दौरान हुई मारपीट में एक महिला जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती
Araria, Araria | Nov 15, 2024 अररिया नगर थाना क्षेत्र के मजगामा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक महिला जख्मी हो गई. घायल महिला को परिजनों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक की देखरेख में महिला का इलाज किया जा रहा है.