उंटारी रोड: मालवारिया में हुई अगजनी में एक घर सहित लाखो का गेहूं हुआ जलकर खाक,तपदीश में जुटी पुलिस
गुरुवार को जिले के उटारी रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मुरमा खुर्द के गांव मलवारिया में अचानक आग लग गई।जिससे एक घर सहित गेहूं रखे खलिहान को आग अपने चपेट में ले लिया।वही इस अगजनी में लाखो रुपए का गेहूं जल कर खाक हो गई।हालाकि पूर्व जिला परिषद मनोज कुमार सिंह व कुछ स्थानीय लोगो ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाने की पुरजोर कोशिश किया।