उंटारी रोड: रामनवमी पर्व को लेकर भगवती मंदिर में हुई बैठक, जुलूस को लेकर की गई चर्चा
गुरुवार को उंटारी रोड प्रखंड के भगवती मंदिर में रामनवमी पर्व को लेकर बैठक आयोजित की गई। जिसमें निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 16 अप्रैल को भगवती मंदिर से जुलूस भ्रमण की शुरूआत होगी। कमिटी के लोगो ने बताया की प्रखंड के सभी गांव में जुलुस भ्रमण करते हुए मुरमाखूर्द के हनुमान मंदिर में समापन किया जाएगा।