उंटारी रोड: उंटारी रोड प्रखंड मुख्यलय से राम भक्तो ने निकाली भव्य मोटरसाइकील रैली,भाजपा नेता ने भगवा झंडा दिखाकर रैली को किया रवाना
रामनवमी महोत्सव पर अष्टमी को उंटारी रोड प्रखंड में आज पूजा कमेटी द्वारा भव्य मोटरसाइकिल जुलूस निकाला गया। मोटसाइकिल जुलूस की शुरुआत उंटारी रोड प्रखंड मुख्यालय से हुई।जुलूस को भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी उर्फ मुन्ना चंद्रवंशी ने भगवा झंडा दिखार रवाना किया।इस दौरान रामनवमी पूजा कमेटी ने लोगो को तिलक लगाकर व पगड़ी बांधकर सम्मानित किया।