उंटारी रोड: ईद,रामनवमी व सरहुल पर्व को लेकर उंटारी रोड थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न
उंटारी थाना परिसर में मंगलवार को ईद व रामनवमी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी आशा शाहू व संचालन थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने किया। बैठक में पुलिस निरीक्षक रामाशीष पासवान मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक में उपस्थित दोनों समुदायों के लोगों ने बारी बारी से अपने विचार रखे।