उंटारी रोड: उंटारी रोड पुलिस ने लकड़ही व सेमरी में 80 केजी अवैध जावा महुआ को जब्त कर मौके पर किया विनिष्ट
उंटारी रोड थाना क्षेत्र मे अवैध महुआ शराब निर्माण व विक्री के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। वहीं मंगलवार को थाना क्षेत्र के सेमरी व लकडही गांव में उंटारी पुलिस ने अवैध देशी शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया।गुप्त सुचना के आधार पर अवैध देशी शराब निर्माण एवं बिक्री को लेकर रखे गए करीब 80 किलो जावा महुआ को जब्त कर मौके पर ही नष्ट किया।