पटना ग्रामीण: लालू परिवार ने जो पाप किया है पहले उसे जनता को बताएं : तेजस्वी की यात्रा पर सम्राट चौधरी ने साधा निशाना
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की यात्रा मंगलवार से शुरू हो रही है। समस्तीपुर से वे अपनी यात्रा की शुरुआत करेंगे। वहीं, दिल्ली से पटना लौटे डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने एयरपोर्ट पर नेता प्रतिपक्ष की यात्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि लालू परिवार ने जो पाप किया है पहले उसे जनता को बताएं।