पटना ग्रामीण: ज्ञान भवन में "सामाजिक न्याय और सामाजिक रूप से सुरक्षित पंचायत" विषय पर कार्यशाला का किया गया आयोजन
ज्ञान भवन में मंगलवार को पंचायती राज विभाग द्वारा "सामाजिक न्याय और सामाजिक रूप से सुरक्षित पंचायत" विषय पर 3 दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला के आयोजन का शुभारंभ किया गया। केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा ने संयुक्त रुप से कार्यशाला का शुभारंभ किया। जिसमें सामाजिक न्याय और सामाजिक रूप से सुरक्षित पंचायत विषय पर विस्तृत चर्चा की गई।