जहानाबाद: गाय जाने के विवाद में माँ-बेटे की पिटाई, दोनों घायल
दक्षिणी मोहल्ला निवासी मंजू देवी और उनके बेटे को गोतिया पक्ष के लोगों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया। बताया जाता है कि मंजू देवी के घर की गाय गोतिया के तरफ चली गई थी, इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। आसपास के लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां शुक्रवार रात्रि करीब 8 बजे इलाज जारी है।