पीएनजीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का परिणाम घोषित, नीरज कंडारी बने अध्यक्ष
रिपोर्टर अरबाज़ खान
स्थान रामनगर उत्तराखंड
रामनगर के पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं, अध्यक्ष पद पर नीरज कंडारी ने बेहद करीबी मुकाबले में जीत दर्ज की। वहीं अन्य पदों पर भी निर्वाचित पदाधिकारियों के नाम घोषित कर दिए गए हैं। कॉलेज प्रशासन ने चुनाव परिणाम जारी करते हुए सभी विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की.
रामनगर के पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वर्ष 2026-27 के छात्रसंघ चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं,कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एमसी पांडे ने चुनाव परिणामों की जानकारी देते हुए बताया कि अध्यक्ष पद पर नीरज कंडारी ने सबसे अधिक मत हासिल करते हुए जीत दर्ज की,अध्यक्ष पद पर नीरज कंडारी को 738 मत, जबकि विशाखा चौहान को 383 और सूरज रावत को 733 मत मिले, नीरज कंडारी ने सूरज रावत को महज 5 मतों के अंतर से हराकर अध्यक्ष पद अपने नाम किया.
वहीं उपाध्यक्ष छात्रा पद पर ईशा नेगी निर्वाचित हुईं,ईशा नेगी को 953 मत, जबकि यशोदा को 817 मत मिले।
सचिव पद पर रोहित जोशी ने जीत दर्ज की,रोहित जोशी को 1014 मत, जबकि ललित कांत पाल को 669 मत प्राप्त हुए.
संयुक्त सचिव पद पर नेहा शर्मा निर्वाचित हुईं,नेहा शर्मा को 802 मत, विनीता रावत को 609 और अमृत कौर को 191 मत मिले.
कोषाध्यक्ष पद पर सृष्टि निर्विरोध निर्वाचित घोषित की गईं.
वहीं सांस्कृतिक सचिव पद पर दीपांशु आर्य ने जीत दर्ज की,दीपांशु आर्य को 827 मत,प्रियांशु लखचोरा को 504 और साक्षी को 351 मत मिले.
विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर भुवनचंद जोशी निर्वाचित हुए,उन्हें 903 मत, जबकि विकास सिंह को 750 मत प्राप्त हुए.
इस तरह पीएनजीपीजी कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव में नीरज कंडारी अध्यक्ष समेत विभिन्न पदों पर नए पदाधिकारियों का निर्वाचन हुआ है,कॉलेज प्रशासन की ओर से सभी विजयी प्रत्याशियों को निर्वाचित घोषित कर दिया गया है.
पदाधिकारी और मत
अध्यक्ष: नीरज कंडारी – 738 मत
उपाध्यक्ष छात्रा: ईशा नेगी – 953 मत
सचिव: रोहित जोशी – 1014 मत
संयुक्त सचिव: नेहा शर्मा – 802 मत
कोषाध्यक्ष: सृष्टि – निर्विरोध
सांस्कृतिक सचिव: दीपांशु आर्य – 827 मत
विश्वविद्यालय प्रतिनिधि: भुवनचंद जोशी – 903 मत