नकुड: नकुड़ तहसील में दो पक्षों के बीच जमकर चले लात-घूंसे, वीडियो हुआ वायरल
नकुड़ तहसील उस समय रणक्षेत्र में तब्दील हो गई, जब तहसील मुख्यालय पर दो पक्षों के बीच कहासुनी अचानक खूनी झड़प में बदल गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और तहसील परिसर में जमकर लात-घूंसे चलने लगे। मामूली विवाद ने कुछ ही मिनटों में उग्र रूप ले लिया। तहसील परिसर में मौजूद अधिवक्ताओं, फरियादियों और राहगीरों में भगदड़ जैसे हालात बन गए।