ब्यौहारी: ब्यौहारी के ग्राम पंचायत आखेटपुर में हाट बाजार का शुभारंभ, पंचायत करेगी संचालन
ग्रामीण जनों में बड़ा हर्ष है , छोटे छोटे सब्जी विक्रेताओं को भी हाट बाजार में अपनी दुकान लगाने का मौका मिलेगा , आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र होने के कारण उन्हे अपना घरेलू उत्पाद इस हाट बाजार में बेच सकेंगे , जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र पटेल ने बताया कि ग्रामीण जनों को रोज़गार का अवसर प्राप्त होगा , इस हाट बाजार का संचालन पंचायत द्वारा किया जाएगा ।