खूंटपानी: सालीगुटू में ग्राम सभा की अनुमति के बिना पुनर्वास हेतु भूमि चयन का ग्रामीणों ने किया विरोध
खुंटपानी अंतर्गत केयडचलोम पंचायत के सलिगुटू गांव में जिला प्रशासन द्वारा पुनर्वास के लिए लगभग 3 एकड़ 8 डिसमिल भूमि चयन किए जाने के विरोध में ग्रामीणों ने ग्राम सभा आयोजित कर कड़ा विरोध जताया। ग्रामीणों का आरोप है कि भूमि चयन की प्रक्रिया ग्राम सभा एवं आमसभा की सहमति के बिना पूरी की गई है तथा इस संबंध में ना तो ग्रामीण मुंडा को कोई सूचना दी गई है और ना ही गां