सुपौल: जन संवाद में पहुंचे फरियादी, 31 आवेदनों पर कार्रवाई का निर्देश दिया गया
Supaul, Supaul | May 18, 2026 सुपौल समाहरणालय में सोमवार को जिलाधिकारी श्री सावन कुमार की अध्यक्षता में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, सुपौल द्वारा आमजनों की समस्याएं सुनी गईं। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 31 आवेदन प्राप्त हुए।