ईसागढ़ विकासखंड में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत उद्यानिकी विभाग द्वारा सूक्ष्म सिंचाई पर कार्यशाला और पानी चौपाल का आयोजन किया गया। प्रशासन ने गुरुवार को शाम 6 बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि इस दौरान किसानों को जल संरक्षण और सही प्रबंधन के तरीके बताए गए।