दतिया नगर: रामपाल गुर्जर हत्याकांड: कोतवाली पुलिस ने 5-5 हजार के दो इनामी आरोपियों को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा लगातार फरार एवं इनामी आरोपियों की धरपकड़ हेतु चलाया जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना कोतवाली पुलिस द्वारा रामपाल गुर्जर की हत्या के अपराध में फरार चल रहे आरोपी मलखान परिहार एवं सुरेंद्र परिहार को गिरफ्तार किया गया है।दोनों आरोपियों पर पुलिस अधीक्षक दतिया द्वारा 5 -5 हजार का इनाम घोषित था.