कुटुंबा: कुटुंबा में बिजली करंट से अधेड़ की मौत, रबी फसल की कटाई के दौरान टूटकर गिरे तार की चपेट में आया, शव सात घंटे बाद मिला
औरंगाबाद के अंबा थाना क्षेत्र अंतर्गत करमडीह गांव में बिजली करंट की चपेट में आने से एक अधेड़ की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी 45 वर्षीय मिथिलेश रजक के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, गांव के बधार से होकर बिजली का तार गुजरता है।