चेवाड़ा व बरबीघा थाना में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ गौरतलब है कि शुक्रवार की दोपहर जिले के चेवाड़ा और बरबीघा थाना परिसर में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।चेवाड़ा थाना में थाना अध्यक्ष देव कुमार तथा बरबीघा थाना में थाना अध्यक्ष गौरव कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और समरसता बनाए रखने की शपथ ली।