कोंडागांव: गोलावंड में छत पर सूख रही मक्के की फसल को बारिश से बचाने के क्रम में तेज हवा के कारण नीचे गिरने से किसान की हुई मौत
कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत गोलावंड के मावलीपारा निवासी संतराम कोर्राम पिता महारु कोर्राम उम्र 44 वर्ष आज दोपहर तेज आंधी तूफान व बारिश से अपने मक्के को भीगने से बचाने छत में चढ़ा हुआ था। वहीं टीने की एक चादर से मक्के को ढकने का प्रयास कर रहा था उसी दौरान तेज तूफान के चपेट में आने से वह अनियंत्रित होकर छत से नीचे गिर गया। इस हादसे में उनकी मौत हो गई।