कौंच: चमेंड़ गांव में महिला स्वयं सहायता समूह में ₹74 हजार की कथित हेराफेरी, पीड़ित महिलाओं ने एसडीएम से की शिकायत
Konch, Jalaun | Jun 16, 2026 कोंच के ग्राम चमेंड़ की महिलाओं ने मंगलवार दोपहर 1 बजे एसडीएम को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि मां संतोषी महिला स्वयं सहायता समूह में उनके नाम पर कथित रूप से 74 हजार रुपये की फर्जी निकासी की गई। पीड़िता का कहना है कि संबंधित लोगों ने केवल 14 हजार रुपये ही वापस जमा किए, जबकि शेष राशि जमा नहीं की गई। इसके चलते उनके ऊपर 1.03 लाख रुपये से अधिक वसूली आ गयी।